हद है स्पीड कंट्रोल करने वालों की बाइक लेते हैं और अपनी जिंदगी को स्पीड से तौलते हैं
अशोक गिरी हरिद्वार
नए साल के पहले दिन सड़क दुर्घटना में मौत होने वाले का सिलसिला शुरू हो गया है बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम ट्रक ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए एक बाइक सवार सामने आ गया और दूसरी बाइक से टकरा गया जिसके चलते बाइक पर सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरे बुजुर्गों को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने दोनों को शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया
बहादराबाद थाना पुलिस मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब 8:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बहादराबाद से कलियर को जाने वाली नहर पट्टी पर दो बाइकों की खतरनाक टक्कर हुई है दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर है सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष बहादराबाद नितीश शर्मा मौके पर पहुंचे तब तक एक बाइक सवार ने दम तोड़ दिया था जबकि दूसरे की हालत गंभीर थी पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल युवक को पास के निजी अस्पताल भिजवाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है
दूसरा कनखल थाना क्षेत्र की एक पास कॉलोनी में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने अफरा-तफरी मचा दी तेज गति से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी कनखल पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है कनखल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ज्ञान लोक कॉलोनी स्थित एक होटल के बाहर कार चालक ने शराब के नशे में धुत होकर कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी कार चालक कुछ दूरी पर कार को छोड़कर स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है
