सावधान घरेलू नौकरानी ने की सराफा कारोबारी के घर में लूट नशीली दवा चाय में मिलाकर पूरे परिवार को किया बेहोश 

0
IMG_20250808_084624

Ashok Giri

सावधान घरेलू नौकरानी ने की सराफा कारोबारी के घर में लूट नशीली दवा चाय में मिलाकर पूरे परिवार को किया बेहोश

हरिद्वार: शहर के नामी सर्राफा कारोबारी बीसीवाई ज्वैलर्स के मालिक यशपाल मल्होत्रा के घर चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

महज चार दिन पहले रखी गई एक घरेलू नौकरानी ने घर के सभी सदस्यों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और परिवार को बेसुध कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई।

R k एन्क्लेव में रहने वाले यशपाल मल्होत्रा अपनी पत्नी जीत मल्होत्रा और चार वर्षीय बेटे शिवा के साथ रहते हैं। महिला को घरेलू कामकाज के लिए चार दिन पहले ही रखा गया था, जो अब आरोपी बनकर फरार है।

गुरुवार सुबह के समय नौकरानी ने सभी परिजनों को चाय दी। कुछ ही मिनटों में तीनों सदस्य अचेत हो गए। देर शाम जब यशपाल और उनकी पत्नी को होश आया तो घर का नजारा देख दंग रह गए — कमरों की हालत अस्त-व्यस्त थी, अलमारियों के ताले टूटे थे और नौकरानी गायब थी। परिवार को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां बड़ी संख्या में कारोबारी जमा हैं

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच के साथ-साथ कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पास के एक कैमरे में महिला को तड़के घर से निकलते हुए देखा गया है।

उसका चेहरा खुला होने के कारण जिससे उसकी पहचान साफ हो गई है। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी। महिला ने पहले परिवार का विश्वास जीता, फिर घर का माहौल और दिनचर्या समझी और अंत में मौका देखकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर से लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी हुई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!