उत्तराखंड मे अब यात्रियों से नहीं वसूल पायेंगे मनमर्जी का किराया, शिकायत के लिए जारी होगा नंबर
मनोज शर्मा
उत्तराखंड में हर बार किराये को लेकर शिकायतें मिलती रहती है। ज्यादातर चारधाम यात्रा के दौरान शिकायतें सामने आती हैं, जबकि टैक्सी या बस वाले यात्रियों से तय दर से अधिक किराया वसूल करते हैं। अब चारधाम यात्रा में तय दर से अधिक किराया वसूलने वाले परिवहन कारोबारियों पर विभाग कार्रवाई करेगा,
उत्तराखंड में हर बार किराये को लेकर शिकायतें मिलती रहती है। ज्यादातर चारधाम यात्रा के दौरान शिकायतें सामने आती हैं, जबकि टैक्सी या बस वाले यात्रियों से तय दर से अधिक किराया वसूल करते हैं। अब चारधाम यात्रा में तय दर से अधिक किराया वसूलने वाले परिवहन कारोबारियों पर विभाग कार्रवाई करेगा। इसके लिए परिवहन विभाग हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा, जिस पर तीर्थयात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, इससे पूर्व चार धाम हो या कहीं पहाड़ों पर घूमने के लिए गाड़ी के किराए की बात हो यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जाता था और यात्री चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते थे अब सरकार इस पर लगाम लगाने जा रही है,
चारधाम यात्रा के दौरान हर साल कई ऐसी शिकायतें सामने आती हैं, जब टैक्सी या बस वाले यात्रियों से तय दर से अधिक किराया वसूल करते हैं। मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि सभी चेकपोस्ट के अलावा प्रवर्तन दलों को भी चारधाम यात्रा में चेकिंग करने को कहा गया है। विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। जिस पर तीर्थयात्री इस नंबर पर अधिक किराया वसूली की शिकायत कर सकते हैं। निर्धारित से ज्यादा किराया वसूलेगा, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
