I P S इलमा अफरोज ने जिला बद्दी का पुलिस अधीक्षक का कार्य भार संभाला

0

 

Sharda news 24 अशोक गिरी हरिद्वार

ईल्मा अफरोज (भा0पु0से0) ने   जिला बद्दी का पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभाला और पुलिस अधीक्षक बद्दी के सभागार में सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों, प्रभारी थाना, प्रभारी चौकि प्रभारी चैक पोस्ट प्रभारी यातायात व कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी के सभी प्रभारियों के साथ औपाचारिक बैठक की। पुलिस जिला बद्दी के भगौलिक व अपराधिक वातावरण के साथ-साथ अन्य प्रकार की परिस्थितियों के बारे में विचार विमर्श किया तथा बद्दी पुलिस की छवि में और सुधार हेतू जरुरी दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी कर्मियों से पुलिस जिला बद्दी को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रयास करने हेतू आग्रह किया तथा काम के साथ-साथ अपने स्वास्थय के प्रति भी जागरुक रहने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला में थाना वाईज अपराधो के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!