देहरादून ,,आज रायपुर थाना स्थित किद्दू वाला मे एक कबाड़ी की दुकान मे बम फटने से सात लोग बुरी तरह घायल हो गए पुलिस कर रही जांच
शारदा न्यूज़ 24 अशोक गिरी हरिद्वार ,,
आज रायपुर थाना स्थित किद्दू वाला मे एक कबाड़ी की दुकान मे बम फटने से सात लोग बुरी तरह घायल हो गए जिनको
दून हॉस्पिटल के इमरजेंसी मे भर्ती कराया गया है,
जहां उनका इलाज चल रहा है इस घटना मे दो युवक बुरी तरह घायल हुए हैँ। कहा जा रहा है कि कुछ लोग कबाड़ी की दुकान मे लोहा तोड़ने का काम कर थे उसी बीच एक जोरदार धमाका हुआ,जिसमे सात लोग बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सभी घायल लोगों को आनन-फानन मे दून हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। जिनका इलाज चल रहा है। इस विस्फोट रायपुर पुलिस कर रही है जाँच की विस्फोट कैसे हुए और ये विस्फोट कहां से उन लोगों को मिला है।
