हल्द्वानी राम पुर रोड पर रोडवेज बस और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत , हादसे में युवती की मौत एक गंभीर रूप से घायल

0
Screenshot_2025_0427_162531

अशोक गिरी हरिद्वार

हल्द्वानी | शहर में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है, रविवार सुबह रामपुर रोड पर श्री बिहारी जी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड पर श्री बिहारी जी पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह 9:40 बजे करीब हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस संख्या UK 07 PA 5115 और स्कूटी संख्या UK 04T 3323 के बीच भिड़ंत हो गई है।

हादसे में स्कूटी सवार भावना जोशी निवासी मानपुर पश्चिम और आंचल सिंह निवासी देवलचौड़खाम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों में कोहराम मच गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!