बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता के मर्डर में फरार चल रही अन्नपूर्णा भारती पूरी ऊर्फ पूजा शकुन पांडेय पुलिस द्वारा राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार

0

अशोक गिरी हरिद्वार

बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता के मर्डर में फरार चल रही पूर्व में निरंजनी अखाड़े से संबद्ध रही महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पूरी ऊर्फ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से  गिरफ्तार कर लिया है। उसपर यूपी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

अलीगढ़ की  पुलिस,     स्वॉट व सर्विलांस     की टीमों को पता चला कि इनामी पूजा शकुन पांडेय  बस में बैठकर जयपुर से आगरा जा रही है। सूचना पर पुलिस ने बस को रुकवाकर उसमें बैठी पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के बारे में जब पुलिस ने पूजा शकुन पांडेय से पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि जो भी कहना होगा वह कोर्ट में वकील के माध्यम से कहेगी। पुलिस के अनुसार पूजा शकुन पांडेय ऊर्फ महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पूरी व अभियुक्त अशोक पांडेय के मोबाइल नंबरों की सीडीआर अभियुक्त आसिफ सहअभियुक्त फजल से मेल खा रही है।

26 सितंबर को अभिषेक गुप्ता की हत्या के बाद कथित साध्वी हरिद्वार भी आई थी। अन्नपूर्णा अभिषेक और उसके पिता के संपर्क में थी। हत्या के बाद अभिषेक के पिता की ओर से ही उसपर संदेह जाहिर किया गया था जिसकी पुष्टि मृतक , अन्नपूर्णा और अभियुक्तों की सीडीआर से हुई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!